हिसार, 12 अप्रैल : स्थानीय फतेहचन्द महिला महाविद्यालय, हिसार में संस्कृत विभाग के सौजन्य से श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अनिता सहरावत ने छात्राओं को उद्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भौतिकवाद की दौड़ में हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति एंव सभ्यता से दूर होती जा रही है। उन युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम करवाने की आवश्यकता है। इस प्रतियोगिता में अनेक छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम मोनिका, द्वितीय कोमल एवं तृतीय सोनम और मीनाक्षी रही। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
रण प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रा मोनिका रही प्रथम
Leave a Reply