बसपा ने घोषित किए पांच उम्मीदवार, हिसार से देशराज प्रजापति को उतारा

रोहतक। लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके तहत प्रत्येक पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है या फिर उतारने की तैयारी में हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा की 5 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया हैं। वहीं, बची हुई पांच सीटों पर भी जल्द ही घोषणा की जाएगी। बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने बताया कि रोहतक लोकसभा से राजेश बैरागी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, फरीदाबाद से किशन सिंह ठाकुर को, सोनीपत से उमेश गहलावत को, हिसार से देशराज प्रजापति को व करनाल से सरदार इंद्रजीत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश की बात करें तो अब तक भाजपा सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।  कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। जिसके तहत आप के खाते में एक सीट आई है। आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। बची हुई 9 सीट कांग्रेस के खाते में आई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.