नीमा स्थापना दिवस पर ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में मुफ्त चिकित्सा शिवर का आयोजन

नीमा स्थापना दिवस पर ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में मुफ्त चिकित्सा शिवर का आयोजन

हिसार, 15 अप्रैल : गत रविवार को नीमा स्थापना दिवस की उपलक्ष में नीमा प्रधान डा. साकेत शर्मा व महासचिव डा सुनील सैनी के दिशानिर्देश अनुसार नीमा सदस्यों द्वारा ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र ज्योतिपुरा मोहल्ले में एक मुफ्त चिकित्सा शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें 417 पेशेंट को मुफ्त दवाइयां दी गई वह जांच की गई। डॉ आशुतोष वशिष्ठ डॉ रॉबिन मदान, डॉ गीतांजलि मदान, डॉ अनिल सिंह, डॉ विकास जटासरा, डॉ राजेश बिश्नोई, डॉ नकुल शर्मा, डॉ. सुरेंद्र वाधवा, डॉ. रवि, डॉ. संगीता दिनोदिया, डॉ. संजीव भाटिया, डॉक्टर सीमा गर्ग, डॉ. सरिता पचार, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. कविता नारंग ने चिकित्सीय सेवाएं देते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.