मच्छर जनित बीमारियां पर स्तिथि गम्भीर होने से पूर्व फॉगिंग करवाई जाए : अग्रवाल

मच्छर जनित बीमारियां पर स्तिथि गम्भीर होने से पूर्व फॉगिंग करवाई जाए : अग्रवाल

हिसार, 15 अप्रैल : स्वैच्छिक सामाजिक संस्था सजग ने प्रशासन से मांग की है कि शुरु हो चुकी मच्छर जनित बीमारियों व मच्छरों की स्थिति को देखते हुए उनकी रोकथाम के लिए समय रहते अन्य आवश्यक इंतजामों के साथ पूरे शहर में फॉगिंग की जाए। सजग प्रदेशाध्यक्ष सत्य पाल अग्रवाल ने कहा है कि मौसम के बदलाव के साथ मच्छर पनपना शुरू हो गए हैं कई क्षेत्रों में तो मच्छरों की भरमार हो गई है। बीमारी की शुरुआत होने की पुष्टि का इंतजार करने के बाद हरकत में आने वाले स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भी जिले में मच्छर जनित बीमारीयों ने पांव पसारना आरंभ कर दिया है। अग्रवाल ने कहा है कि हर वर्ष मच्छर जनित बिमारियों पर बन रही गम्भीर स्थिती को देखते हुए तुरंत प्रभाव से मच्छरों की रोकथाम व खात्में के लिए तुरंत प्रभाव से सभी ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। मच्छर जनित बीमारियां मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि का फैलाव होने से पहले ही प्रशासन समय रहते शहर के हर क्षेत्र में फॉगिंग सहित सभी आवश्यक कदम उठाने का काम करें। एक साथ व लगातार फॉगिंग करवाने का प्रशासन प्रबन्ध करें ताकि नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.