कहा-पुलिस अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई नहीं करती तब तक अनाज मंडी में हडताल रहेगी
हिसार, 15 अप्रैल : मंडी के मंदिर गेट व सीसीटीवी तोडऩे और गला तोड़कर पैसे निकालने के विरोध में अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा अनाज मंडी का मुख्य गेट बंद करके और अनाज की खरीद व बोली बंद करके धरना प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने धरने पर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह इस वारदात में जो भी अपराधी शामिल है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इस तरह की वारदात होना सरकार व पुलिस प्रशासन की विफलता तो दर्शाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई नहीं करती तब तक अनाज मंडी में हडताल रहेगी। बजरंग गर्ग ने मौके पर पुलिस जिला अधीक्षक को टेलीफोन पर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मंदिर प्रधान अशोक गुप्ता, स्कूल प्रधान अजय सिंगला, वेद प्रकाश जैन, बजरंग असरावां, जगदीश गोदारा, कमल अग्रवाल, टीनू बालकिया, आशीष बंसल, अनिल जैन, पवन बंसल, बजरंग जैन, मोहित सिंगल, रूपेंद्र गर्ग, नवीन गर्ग, राहुल गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।
Leave a Reply