राम शरणम आश्रम में रामायण ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति कल

हिसार, 16 अप्रैल : नवरात्रों के उपलक्ष में अर्बन एस्टेट -।। स्थित श्रीराम शरणम आश्रम में चल रहे रामायण ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति राम नवमी के दिन 17 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक की जाएगी। यह जानकारी देते हुए आश्रम के सेवादार एल.डी. पोपली ने बताया कि नवरात्रों के उपलक्ष में 9 अप्रैल से रामायण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया था, जिसकी पूर्णाहुति राम नवमी पर सत्संग द्वारा की जाएगी। उन्होंने नगर वासियों से अनुरोध किया कि वे पूर्णाहुति सत्संग में बढ़ चढ़कर भाग लेकर पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published.