भाजपा का संकल्प पत्र हर वर्ग के हित में व जनकल्याण का प्रतीक : डॉ. आशा खेदड़

भाजपा का संकल्प पत्र हर वर्ग के हित में व जनकल्याण का प्रतीक : डॉ. आशा खेदड़

हिसार, 16 अप्रैल : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने पार्टी की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र को समाज के हर वर्ग के हित में व जनकल्याण का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र जनता से लिए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि जनता से सुझाव लेकर बनाए गए संकल्प पत्र से जनता में खुशी है। पहली बार किसी पार्टी ने जनत से सुझाव लेकर अपना संकल्प पत्र तैयार किया है, ताकि मिले सुझावों के अनुसार ही उस पर अमल किया जा सके। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के संकल्प पत्र की प्रशंसा हो रही है और जनता में इसके प्रति उत्साह है। जनता के उत्साह को देखते हुए साबित हो गया है कि पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने वाला है।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि संकल्प पत्र में केवल वही बातें कही गई है, जिन्हें पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस तरह देश के हर क्षेत्र में कायाकल्प हुआ है, उसका चहुंओर स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि भारत विश्व पटल पर अपनी  विशेष पहचान बनाने में सफल रहा है। जनता ने जान लिया है कि भाजपा ही देश में समुचित विकास करके विश्व स्तर पर हमारी पहचान बनाने में सक्षम है। इसी को देखते हुए जनता ने नरेेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी पार्टी के संकल्प पत्र का स्वागत किया है। जिला कार्यालय में सभी पदाधिकारियों ने सकल्प पत्र पर खुशी व्यक्त करते  हुए कहा कि पार्टी ने हर वर्ग के हित में संकल्प पत्र जारी करके सभी वर्गों का उत्थान करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.