सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवाओं में होने लगा सुधार

सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवाओं में होने लगा सुधार

एक डाक्टर के हैलथ मिनिस्टर बनने का असर 

हिसार, 16 अप्रैल (देवेन्द्र उप्पल): सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां न मिलने की शिकायत अक्सर रहती है परन्तु अब उस कोशिश में सफलता मिल रही है जिससे हर मरीज को दवाई मिलना शुरू हो रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतना भारती ने बताया कि न बजट की कमी है और  न स्टॉफ की, केवल औपचारिकताओं के कारण कई बार थोड़ी देरी हो जाती है। अस्पतालों की सफाई व स्वास्थ्य के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। हिसार में सिविल अस्पताल की सीवरेज समस्या के समाधान के लिए पब्लिक हैलथ विभाग की टीम ने अधीक्षक अभियन्ता के नेतृत्व में कल परिसर का निरीक्षण किया ताकि तत्काल समाधान हो सके। भवन विस्तार और सौन्दर्य के काम के लिए प्लालिंग बन गई है। आयुर्वैदिक चिकित्सा के लिए सुंदर और उपयोगी हर्बल पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें हर बीमारी के ईलाज के लिए औषधीय पौधे व पेड़ लगाए गए हैं। अनुशासन की गुणवत्ता में सुधार दिखाई देने लगा है। एमरजैंसी सेवाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डा. कमल गुप्ता हैलथ मिनिस्टर चंूकि खुद एक सर्जन हैं, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में ऊपर से लेकर नीचे तक सिस्टम को दुरूस्त किया जा रहा है। यह सकारात्मक परिवर्तन पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि रोगियों को दवाईयों के बारे में कोई शिकायत नही रहेगी। स्टाफ में डे्रस कोड, समय की पाबन्दी, बायोमीट्रिक हाजिरी आदि से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। यन्त्रों व भवन की मेन्टेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.