कटला रामलीला कमेटी की श्रीराम कथा में विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालु

कटला रामलीला कमेटी की श्रीराम कथा में विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालु

भक्तों पर प्रभु श्रीराम की कृपा हमेशा बरसती रहती है : कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री

हिसार, 15 अप्रैल : श्री रामलीला कमेटी कटला के रामनवमी महोत्सव में भीड़ का कोई पारावार नहीं है। महोत्सव के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही श्रीराम कथा में विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गुरुधाम-जटारीधाम से पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा अमृतपान करवाया। उन्होंने श्रीराम वनवास के उपरांत कैकेयी व भरत के संवाद का बड़ा ही सटीक चित्रण किया। प्रभु श्रीराम द्वारा राज्याभिषेक छोडकऱ वन गमन से आहत भरत अपनी माता कैकेयी के प्रति अति क्रोधित होते हैं और श्रीराम से मिलने के लिए अधीर हो उठते हैं। कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि केवट की भक्ति व श्रीराम की उदारता का कोई दूसरा उदाहरण शायद ही मिले। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा हमेशा भक्तों पर बरसती रहती है। श्रीराम कथा के छठे दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कटला रामलीला के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया, महासचिव राजेश बंसल व कोषाध्यक्ष रमेश लोहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रीराम कथा के छठे दिन राजेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, मदनलाल गोयल, अनिल जैन टीनू, धर्मेंद्र गोयल टिंकू भाई, इंद्रदेव रावलवासिया, प्रेमजी बंसल सिवानी वाले, मुकेश अग्रवाल सुपुत्र श्री मोतीराम, पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता व संजीव अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अभिषेक गोयल दिल्ली, मनोज अग्रवाल, मोतीराम कंसल, कुलप्रकाश गोयल बंटी, आनंद प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र बंसल नेताजी, दिनेश जैन, रामनिवास परसा, राधेश्याम अग्रवाल, हरीश गोयल, जनकराज गुप्ता, पूर्व पार्षद अंबिमा शर्मा, सुशील शर्मा, दीपक गौतम, मुकेश बंसल, राहुल अग्रवाल हांसी पेड़े वाले, डॉ. सुभाष शर्मा, अनूप बिंदल व सोहनलाल सिंगला काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.