हिसार, 15 अप्रैल : भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी को उनकी निष्ठा व समर्पण को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन ने उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। हरीश चौधरी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुक्म सिंह भाटी, प्रदेश सह संयोजक पीयूष महता व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आशा खेदड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हरीश चौधरी ने कहा कि अब समय डिजिटल मीडिया का है तथा वे अब सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर अंत्योदय मिशन को पूरा करने व पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से सबका साथ सबका विकास व अंत्योदय मिशन को धरातल पर साकार करने का काम कर रही है जिसका परिणाम आज हरियाणा की उन्नति के रूप में देखने को मिल रहा है। हरीश चौधरी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा। उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश व जिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
Leave a Reply