हिसार, 15 अप्रैल :राजपूत सभा, हिसार की बैठक आज स्थानीय राजपूत धर्मशाला में सभा प्रधान सावंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। यह जानकारी देते हुए सभा के महासचिव मान सिंह राघव ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अप्रैल मंगलवार को राजपूत धर्मशाला के दुर्गा मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हवन 8 से 9 बजे तक होगा। हवन के बाद 9 से 10 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग के बाद 10 : 30 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुकेश राघव, हरकेश चौहान, भीम सिंह तंवर, तेजपाल सिंह तंवर, नीरज शेखावत, विरेंद्र सिंह नलवा, मनीष निर्वाण, रवि शेखावत व दीपू बन्ना आदि भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply