हांसी, 15 अप्रैल : हिसार जिले के हांसी तहसील में हुई जिला स्तरीय मुआ थाई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें समस्त जिले से लगभग 10 स्कूलों के 200 बच्चों ने भाग लिया। इसी के तहत सीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मुंढाल के 6 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिनके साथ विद्यालय कोच श्रीमान दीपक भाकर, खेमचंद, शमशेर व कृष्ण डीपी भी उपस्थित थे। परिणामस्वरूप अलग-अलग भार वर्ग में सभी 6 के 6 बच्चों ने उच्च स्तर का खेल दिखाया व गोल्ड और सिल्वर पदक पर अपना कब्जा जमाया। जिसमे 67 किलो भार वर्ग में हरीश, 41किलो भार वर्ग में सोनित, 37 किलो भार वर्ग में रिंकू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया व 43 किलो भार वर्ग में दीपांशु, 41किलो भार वर्ग में शुभम, 66किलो भार वर्ग में सहदेव ने रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि हरियाणा के महासचिव श्री सोमबीर वशिष्ठ ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर व फूलमालाओं के साथ सम्मानित किया और भविष्य में ओर अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जितेंद्र मान, श्रीमती नीतू मान, प्राचार्या महोदया श्रीमती प्रवेश ढुल, एकेडमिक हेड श्री ललित पूनिया, कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुशीला व समस्त स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों के फूलमालाओं से स्वागत किया व विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु शुभकामनाएं दी गई।
सीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने मुआ थाई प्रतियोगिता में जीते पदक

Leave a Reply