कार्यकर्ता अपने को कमजोर न समझें, आप पार्टी की आत्मा हो : सावित्री जिन्दल

कार्यकर्ता अपने को कमजोर न समझें, आप पार्टी की आत्मा हो : सावित्री जिन्दल

हिसार, 17 अप्रैल :  कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं, अपने को कमजोर न समझें। कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है। यह बात श्रीमती सावित्री जिन्दल ने हिसार से लोकसभा प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह के समर्थन में शहर में विभिन्न जगहों पर हुए कार्यक्रमों के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र समाज के हर वर्ग के हित में है जो कि जनता के सुझाव के आधार पर ही बनाया गया है, जिससे सभी वर्गों का उत्थान होगा। आज देश में करोड़ों लोग बीजेपी सरकार द्वारा दी गयी विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से खुश देश व प्रदेश की जनता तीसरी बार सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सावित्री जिन्दल ने हिसार विधान सभा क्षेत्र के विद्युत नगर, सेक्टर 9-11, आदर्श कॉलोनी हिसार कैंट, मॉडल टाऊन एक्सटेंशन, ढ़ाणी शामलाल, बक्शी नगर, पटेल नगर आदि में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर चौ. रणजीत सिंह बीजेपी लोकसभा हिसार, रामदयाल गोयल, पूर्व मेयर, शकुंतला राजलीवाला, वेद रावल, जगदीश जिन्दल, अरूण दत शर्मा, पूर्व पार्षद जगमोहन मितल, पवन सैनी एडवोकेट, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, आयोजक स्नेहलता निंबल, आयोजक पवन गोयल, आयोजक बृजेश पाण्डेय, परवीन जैन, सुभाष जैन, जय भगवान गर्ग, महेन्द्र मुंजाल, निर्मल गर्ग, डा. शिव सिंगल, भीम सिंह यादव, शिव कुमार मितल, संजीव रेवड़ी, प्रवीण पोपली, मांगेराम गढ़वाल, मनोज पिलानिया, नरेश कुमार, महेश वर्मा, सतबीर दलाल, दलबरी शर्मा, जी.एल.चाहर, मेवा सिंह, कुलभुषण भाटिया आदि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.