बड़े वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत, 10 घायल

बड़े वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत, 10 घायल

हिसार, 17 अप्रैल : सड़क हादसे में मनरेगा मजदूर लाडवा गांव के बलबीर पुत्र दलीप की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए हैं। कैंट के पास ये मजदूर ऑटो में बैठकर नहर पर काम करने जा रहे थे कि एक बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। ऑटो पलट गया, जिस कारण बलबीर की मौत हो गई। रिछपाल, शर्मिला, सरोज, बिमला, दर्शना, पूनम, धौली देवी, अंग्रेजो, सूरजमल व आशा को चोटें आई हैं। लाडवा गांव के पंचायत सेक्रेटरी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। श्रमिकों ने सरकार से मांग की है कि मृतक की पत्नी निर्मला को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। बड़े वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.