हांसी, 17 अप्रैल : ढाणी पिरान के खेतों में कीटनाशक का स्पे करते वक्त एक किसान की हालत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत आने पर किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। जानकारी देते हुए मृतक हेमंत के पिता अमरचंद ने बताया कि उसका बेटा हेमंत मंगलवार की शाम को ढाणी पिरान के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। छिड़काव करने के बाद हेमंत शाम को घर वापस लौट आया। रात करीब 11 बजे हेमंत को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हेमंत ने परिजनों को बताया कि वह टमाटर की फसल में कीटनाशक का स्पे करने गया था।
Leave a Reply