जलघर के बाहर मिला किशोर का शव

हिसार, 17 अप्रैल : बाइक पर सवार होकर दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए निकले 17 वर्षीय किशोर का शव आजाद नगर जलघर के बाहर मिला है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में परिवार वाले रिश्तेदार इक_ा हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। बता दें कि मंगलवार की शाम आजाद नगर स्थित जलघर के बाहर से 17 वर्षीय प्रिंस नामक किशोर का शव बरामद हुआ था। प्रिंस के भाई यश ने बताया कि रविवार को प्रिंस घर से बाइक लेकर दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं आया। सोमवार को उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार दोपहर बाद प्रिंस का शव आजाद नगर जल घर के पास पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.