मॉडल टाउन क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या हुई गंभीर, नागरिकों में मचा हाहाकार

हिसार, 17 अप्रैल (इकबाल सिंह उप्पल): स्थानीय मॉडल टाउन और साथ लगते क्षेत्रों में कई दिनों से पेयजल की दिक्कत आ रही है, जिस कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल आपूर्ति विभाग ने पहले से ही इस क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करने का निर्णय लिया हुआ है। इसलिए दूसरे दिन तकरीबन 48 घंटे बाद पानी की सप्लाई 50-60 मिनट के लिए छोड़ी जाती है, जो की बहुत कम है। इससे पीने का पानी भी ठीक से स्टोर नहीं हो पाता, दूसरे कामों के लिए तो स्थानीय नागरिक कई दिनों से पानी को वैकल्पिक माध्यमों से पानी खरीद-खरीद इस्तेमाल कर रहे हैं। मॉडल टाउन के साथ सबसे गंभीर समस्या दयानंद कॉलोनी, न्यू मॉडल एक्सटेंशन क्षेत्र में बनी हुई है। क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत बड़ी आबादी रहती है। कई बार विभाग से संपर्क किया है पर कोई हल इस बात का नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पानी की सप्लाई बढ़ाई जाए और हर रोज पानी की सप्लाई कुछ ना कुछ जरूर की जाए। चुनाव का माहौल होने के कारण अब परेशान नागरिक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से भी इस बारे में सवाल उठाने का मन बना रहे। जिला प्रशासन ने अगर इस पानी की समस्या की तरफ विशेष ध्यान नहीं दिया तो जल्दी ही किसानों की तरह आम नागरिक भी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से इस बारे में सवाल करता दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.