भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह दहिया ने दिया रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन

भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह दहिया ने दिया रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन

हिसार, 17 अप्रैल : भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह दहिया विद्यावाचस्पति आज अपने समर्थकों के साथ हिसार पहुंचे। डॉ. मनजीत सिंह दहिया का हिसार पहुंचने पर स्थानीय समिति पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं व पगड़ी से स्वागत किया और विद्युत नगर में श्रीमती स्नेहलता निंबल की अध्क्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा में पहुंचकर भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह को अपना समर्थन दिया। डॉ. मनजीत दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौ. रणजीत सिंह पर भरोसा जताकर हिसार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है तथा कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि दोनों उम्मदीवारों को ज्यादा से ज्यादा भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि आज दुनिया में भारत का नाम चर्चित है। हिसार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा हाईकमान ने मुझे दी है। उस पर मैं खरा उतरूंगा और हिसार क्षेत्र की आवाज लोकसभा में जोरशोर से उठाउंगा और जनहित के कार्य और अधिक करूंगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, शकुंतला राजलीवाला पूर्व मेयर, प्रख्यात समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल, समाजसेविका कौशल्या देवी राष्ट्रीय अध्यक्षा ऑल इंडिया महिला सेवा समिति, रामदिया गोयल, सतबीर सभ्रवाल, बीरमती, दर्शना देवी, मुकेश, पिंकी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.