पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी थे एक महान समाजसेवी नेता : रामनिवास राड़ा 

पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी थे एक महान समाजसेवी नेता : रामनिवास राड़ा 

हिसार, 17 अप्रैल : पूर्व मंत्री स्व. श्री हरिसिंह सैनी का निधन हिसार शहर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। यह बात आज हिसार विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी रामनिवास राड़ा ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। राड़ा ने कहा कि चौ. साहब 1987 में लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे ओर पार्टी ने उनको मंत्री पद भी दिया, जिसके जरिये उन्होंने समाजसेवा के अनेकों कार्य किये थे। सर्वसमाज में उनका सम्मान था ओर वो मेरे बड़े भाई सम्मान थे। उनके निधन से जो अपूर्णीय क्षति मुझे व समस्त समाज को हुई है उसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है। राड़ा ने बताया कि ज़ब वह अस्वस्थ थे तब वह सपरा हस्पताल में उनसे मुलाक़ात कर उनका स्वास्थ्य हालचाल जानने भी पहुंचे थे तभी अंतिम बार हस्पताल में ही उनके दर्शन किये थे ओर सर्वसमाज की उन्नति का उनसे आशीर्वाद लिया था। हरिसिंह जी की कमी सर्वसमाज को सदैव रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.