साध्वी पूर्णिमा, चित्र-विचित्र महाराज, भैया कृष्ण भुटानी, गोविंद कृष्ण समां बांधेंगे
हिसार, 17 अप्रैल : श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से शहर के बिश्नोई मंदिर में चार दिवसीय श्री राधा नाम संकीर्तन उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव का श्रीगणेश 18 अप्रैल को श्रीमन महाप्रभु नगर संकीर्तन से होगा। नगर संकीर्तन सांय 5 बजे बहिन मोहन देवी श्री रघुनाथ मंदिर डोगरान मोहल्ला से शुरू होगा जिसका तेलियान पुल, राजगुरु मार्केट और आर्य बाजार से होते हुए श्री प्रयागगिरि शिवालय मंदिर पड़ाव चैक पर विश्राम होगा। भैया कृष्ण दास भुटानी और कुरूक्षेत्र से भैया गोविंद कृष्ण दास भजनों से समां बांधेंगे। श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल प्रवक्ता ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन 19 अप्रैल से श्री बिश्नोई मंदिर में श्री राधा नाम संकीर्तन प्रारंभ। 19 अप्रैल को श्री धाम वृंदावन से ब्रजरस अनुरागी पूनम दीदी (साध्वी पूर्णिमा) शामिल होकर श्री राधा नाम रस धारा प्रवाहित करेंगी। तीसरे दिन 20 अप्रैल को बृजधाम से बाबा श्री रसिका पागल जी के कृपा पात्र शिष्य भैया चित्र-विचित्र अपनी मधुर वाणी से श्री राधा नाम रस बरसायेंगे। उत्सव समापन अवसर पर 21 अप्रैल को श्री राधारमण लाल जू के लाडले भैयाकृष्ण दास भुटानी अपनी मधुर वाणी में श्री राधा नाम रस और बधाई उत्सव का आस्वादन करेंगें जो सांय 7 बजे से श्री हरि इच्छा तक चलेगा। संकीर्तन के दौरान कृष्ण अरोड़ा, सुभाष भतीजा, विजय कपूर, विजय नागपाल, विनोद रहेजा (काले भैया), लोकेश अनेजा, विजय महाजन, अभय बजाज, कुलदीप ग्रोवर, अमित कक्कड़, शुभम वलेचा, गौरव कुकड़ेजा, प्रवीन कुमार, विशाल ललित, विक्की, गोविन्द, लक्की मल्होत्रा, विशु भाटिया आदि मौजूद रहेंगे।
Leave a Reply