हिसार, 17 अप्रैल : रामभक्त हनुमान मंदिर समिति, गली नम्बर-2 जवाहर नगर के 29वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 19 से 23 अप्रैल तक संगीतमय हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान इंद्रचंद राठी ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज, वृंदावन के कृपापात्र पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज के सान्निध्य में भजन, सत्संग व प्रवचन होंगे। 19 से 22 अप्रैल तक सायं 4 बजे से 7 बजे तक हरि मंदिर अमरधाम, फर्रुखनगर, गुरुग्राम के अधिष्ठाता व कथा व्यास डॉ. स्वामी उमानंद मानसमणि प्रवचन देंगे। भजन सम्राट डॉ. मोहन तनेजा व सुमित मित्तल भजनों की वर्षा करेंगे। समिति के प्रधान इंद्रचंद राठी ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रात: 6:30 बजे श्रीअखंड हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ किये जाएंगे जिनका समापन 23 अप्रैल को प्रात: 6:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद सत्यनारायण कथा की जाएगी। प्रात: 8:30 बजे हवन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वामी सत्यानंद महाराज व अन्य विद्ववजन भजन, सत्संग व प्रवचन देंगे। दोपहर 1 बजे भंडारा चलाया जाएगा। इसी दिन सायं 7:30 बजे पं. राजेश शर्मा चित्रकूट वालों के सान्निध्य में सामूहिक रुप से सुन्दरकांड पाठ किया जाएगा।
Leave a Reply