राजकीय महिला कॉलेज हिसार व राह गु्रप फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू साइन
हिसार, 18 अप्रैल : राजकीय महिला कॉलेज हिसार व राह गु्रप फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने एवं विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों को बेहत्तर मंच प्रदान करने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। इस संबंध में राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व राजकीय महिला कॉलेज हिसार के प्राचार्य डा. रमेश आर्य ने इस संबंध में आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान तय हुआ कि ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन की प्रोजक्ट रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज की कुल 28 एकड़ जमीन 12 से अधिक सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें कॉलेज की एक छात्रा को एक पौधे की देखरेख की जिम्मेवारी प्रदान की जाएगी। तीन वर्ष पौधों की देख-रेख करने वाली प्रत्येक छात्रा को राह गु्रुप फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल वाइस चेयरमैन सुरेश गोयल क्रांतिकारी ने बताया कि दोनों संस्थाओं के तत्वाधान में ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन की प्रोजक्ट रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रांगण में 2200 से अधिक अलग-अलग किस्मों के फुलदार, छायादार, फलदार, औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें हिसार शहर की दो दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाएं व समाजसेवी भी अपना-अपना सहयोग करेंगे। इसके अलावा हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजकीय महिला कॉलेज में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक संस्था राह गु्रप फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘हरियाणा को जानोÓ नामक पुस्तक कॉलेज की सभी छात्राओं को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply