सर्वेश हेल्थ सिटी में हेल्दी बेबी शो का आयोजन, बच्चों ने मचाया धमाल

सर्वेश हेल्थ सिटी में हेल्दी बेबी शो का आयोजन, बच्चों ने मचाया धमाल

हिसार, 22 अप्रैल : सर्वेश हेल्थ सिटी में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें एक महीने से लेकर 3 साल तक के बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वेश हेल्थ सिटी की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्स्ना कामरा एवं पीडियाट्रिशियन डॉ. मनु सिद्धार्थ मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के बच्चों एवं अभिभावकों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों में खूब मस्ती की। इसमें हैल्थी बेबी, बेस्ट सेल्फी, बेस्ट ड्राइंग, एक्टिव बेबी व गेम्स की अलग-अलग केटेगरी में बच्चों को सम्मानित किया गया। सर्वेश हेल्थ सिटी के चेयरमैन डॉ. उमेश कालरा एवं डॉ. सरिता कालरा मुख्य अतिथि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.