गुरुद्वारा सिंह सभा व कई अन्य संगठनों ने दिया भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को अपना समर्थन
हिसार, 22 अप्रैल : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चोधरी रणजीत सिंह चौटाला भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण पोपली के आवास पर पहुंच कर बड़ी संख्या में पहुंचे जनसमूह को संबोधित किया व भारी मतों से जीत दिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर भारी संख्या में व्यापारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। लक्ष्य से कहीं अधिक लोग भाजपा उम्मीदवार का स्वागत करने पहुंचे थे। इस बीच गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रतिनिधि सरदार इंद्रजीत, कलविंदर सिंह गिल, कुलवंत सिंह, परविंदर सिंह, सोनू खुराना ने सभा की ओर से अपना समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीता कर लोकसभा में भेजेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ कर दुनिया के पांचवे नंबर पर आ गया है। हाल ही में जारी सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार भारत के पास वैश्विक स्तर पर चौथी मजबूत सेना है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है पूरी दुनिया की नजरे भारत के लोक सभा चुनावों में टिकी है। आज देश की 140 करोड़ जनता मोदी की फैन है। यह तो मेरा सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का टिकट मुझे मिला। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपके संपर्क में रहूंगा हर दु:ख -सुख का साथी आपका रहूंगा। अब भी मैं हर महीने की पांच तारीख को आपके शहर में आपकी सेवा के लिए हाजिर रहता हूँ। बिजली मंत्री रहते सेवा में गुणात्मक सुधार हुआ है। घाटा समाप्त करके विभाग मुनाफे में है। जेल मंत्री रहते बड़ा सुधार हुआ है। मैं बहुत ही खुशकिस्मत हूं कि मुझे लोकसभा क्षेत्र के सभी गांवों शहरों में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। मैं चुनाव जीत कर आपकी सेवा तह दिल से करूंगा ऐसा मैं आपसे वायदा करता हूं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण पोपली ने भाजपा उम्मीदवार को पूरी तरह आश्वस्त करते हुए कहा कि हिसार विधानसभा के सभी 148 बूथों पर 400 से अधिक मतों से जीत दिलवाएंगे।

Leave a Reply