हिसार, 22 अप्रैल : श्रीगौर हरि संकीर्तन मंडल द्वारा बिश्नोई मंदिर के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय श्रीराधा नाम संकीर्तन के अंतिम दिन सिरसा के भजन गायक कृष्ण दास भुटानी व श्याम भुटानी ने भजनों की गंगा बहाकर लोगों को घंटों तक झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उनके द्वारा गाए गए भजनों में निताई गौर राधे श्याम हरे कृष्णा हरे राम.. .., हरि का नाम ले लो सहारा मिलेगा.. .., तेरी गलियों का हूं आशिक.. .., गोपाल मुरलिया वाले नंदलाल मुरलिया वाले.. .., हरि नाम नहीं तो जीना क्या.. ..आदि मुख्य रहे। मंडल के सेवादार शुभम वलेचा ने बताया कि बड़ी संख्या में पुरुषों व महिलाओं ने कीर्तन में भाग लेकर दरबार में माथा टेका व भजनों का आनन्द लिया। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना, राधेश्याम कक्कड़, कृष्ण अरोड़ा, अभय बजाज, लोकेश लक्की अनेजा, रूबल छाबड़ा, विशाल ललित, करण शर्मा, जितेंद्र नागपाल, विनोद रहेजा, विजय नागपाल, सुभाष सतीजा, मदन, विजय महाजन, तुषार रहेजा, विक्की, कुशल महाजन, नैतिक, जतिन, गोविंद , गुलशन काका सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
बिश्नोई मंदिर में चल रहे राधा नाम संकीर्तन का हुआ समापन

Leave a Reply