सेंट मैरी किंडरगार्टन स्कूल मनाया पृथ्वी दिवस

सेंट मैरी किंडरगार्टन स्कूल मनाया पृथ्वी दिवस

हिसार, 22 अप्रैल : तोशाम रोड स्थित सेंट मैरी किंडरगार्टन स्कूल में 22 अप्रैल 2024 को अर्थ डे मनाया गया। बच्चों ने हरी व नीली पोशाक पहन कर जल तथा हरियाली को प्रदर्शित किया। अपने नन्हे-नन्हे हाथों से पृथ्वी के बने मॉडल में कलाकारी की, पौधे लगाये तथा शपथ ली धरती को सुरक्षित रखने में हम अपना पूरा सहयोग देंगे। मुखिया अध्यापिका श्रीमती तमन्ना धवन ने सभी बच्चों को पृथ्वी के बारे में अनेक प्रकार से जानकारी दी तथा इसे प्रदूषण रहित रखने के बारे में समझाया। सभी का यह मानना है कि आज का वर्तमान ही भविष्य को बचा सकता है। इन्हें पृथ्वी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा सकती है। विद्यालय के निर्देशकगण ने बच्चों के द्वारा पौधे रोपने को सराहा दिया तथा बच्चों के इस प्रयास के लिए उन्होंने उत्सहित किया। विद्यालयों के सभी अध्यापक गण ने भी इस कार्य में बच्चों के साथ अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.