5 दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू 

हांसी, 23 अप्रैल : श्री सालासर धाम मंदिर हांसी में आज श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव का आगाज बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें सर्व प्रथम बालाजी महाराज को चोला अर्पण किया गया व अखंड ज्योत जलायी गयी। मंदिर के सचिव मुनीष जैन ने बताया कि आज 200 से अधिक भगतों ने बाबा की ज्योत लगाई व सैंकड़ों भगतों ने चोला अर्पण किया। आज विद्वान पंडितों द्वारा बाबा के 5100 हनुमान चालीसा का अखंड पाठ शुरू किया गया और संकट मोचन हवन किया गया जिसके यजमान सुरेंद्र शर्मा जी रहे। मंदिर में भोग, सवामणी व भंडारे का भगतो का विशेष योगदान रहता है भंडारे में आज 700 के करीब भगतो ने प्रशाद लिया। आज विदेशी फूलों से बाबा का शृंगार किया गया व राजस्थान के इत्र लगाया गया साथ में पटियाला के कारीगरों की लाइटों द्वारा पूरे शहर को सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.