धन्य हंै हिसार के उदार दानी!

धन्य हंै हिसार के उदार दानी!

10 रूपए में पौष्टिक भोजन सेवा शुरू

हिसार, 23 अप्रैल (देवेन्द्र उप्प्ल): अन्न के दान को महादान माना गया है। युवा समाजसेवी राकेश अग्रवाल और नीरज गर्ग ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता परंतु पौष्टिक भोजन देने की योजना बनाई और तुरंत हिसार के दानी सज्जनों ने उनके पुनीत परामर्श को मानते हुए कार्यरूप दे दिया। इसके फलस्वरूप आज सैक्टर 14 में 10 रूपए मात्र में भोजन सेवा शुरू कर दी है। रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाना परोसा जाएगा। समाजसेवी शशि लोहिया ने बताया कि यह सेवा बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और इन्डस्ट्रियल एरिया में भी शुरू करने की योजना है और इसके लिए दो वैन खरीदी जा रही हैं। अनेक समाजसेवी इस सेवा योजना के लिए एक-एक लाख रूपए दान दे चुके हैं। दान देने वालों की लम्बी सूची है। यह पुनीत प्रोजेक्ट पहले ही दिन सफलता को प्राप्त हो गया है। निरंतर लोगों की मदद प्राप्त हो रही है। आज इस अवसर पर सर्वश्री देवेन्द्र लावट, सत्येन्द्र राव, त्रिलोक बंसल, अर्चना ठकराल, नरेश गर्ग, सुनीता मेहतानी आदि भी उपस्थित थे।

जिन 25 दानी सज्जनों ने प्रारंभ में एक लाख प्रति सदस्य दिए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- सर्वश्री शशि लोहिया, पंकज गर्ग, ्रद्दद्द. स्ड्डद्यद्गह्य, रोहित गोयल, डॉ. नरेन्द्र, राकेश अग्रवाल, राजेश र्जन, आनंद बंसल, नरेन्द्र सिंगल, नवीन सिवानी, योगेश मित्तल, संजय पैप्सी वाले, नीरज गोयल, प्रदीप नित्य, राजकुमार, सत्तल राजलीवाला, सुनील गोयल, विपिन नेहा ज्वैलर्स, विवेक बुडाकिया, पवन रावलवासिया, आर.के. बेरवाल, पवन प्रापर्टी, ब्रह्मानंद महीपाल, वेद गोयल तथा विनोद बाबा। ये दानी प्रति वर्ष 1 लाख रूपए इस धार्मिक कार्य के लिए दिया करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.