हिसार, 24 अप्रैल : गैर जिम्मेदार लोग जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों में आग लगा देते हैं। इससे जहां घटनाएं बढ़ रही हैं वहां पर्यावरण भी जहरीला होता जा रहा है। शहर में कई जगह लापरवाह कर्मचारी, दुकानदार या आम नागरिक कूड़े को उठाकर सफाई करने की बजाय वहीं आग लगा देते हैं। यह आग फैल कर कई बार बड़ा खतरा खड़ा कर देती है। समय रहते इस बारे में सख्ती की जरूरत है और जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए।
Leave a Reply