हिसार, 24 अप्रैल : आर्यनगर, हिसार स्थित गुरु दक्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), के मुख्य सभागार में आगामी 30 अप्रैल मंगलवार को प्रात: 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य श्री औमप्रकाश वर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनी आई.टी.सी. लिमिटेड, आर. आर. केबल लिमिटेड व विक्टोरा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही हैं। इसमें आई टी आई संबंधित सभी तकनीकी ट्रेडों के पासआउट छात्र-छात्राओं को अप्रेंटिसशिप, नौकरी/जॉब के अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान व नजदीकी क्षेत्र के आईटीआई व तकनीकी तौर कुशलता प्राप्त छात्रों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मुहैया करवाना हमारे संस्थान का प्रथम लक्ष्य है। व भविष्य में संस्थान मे उपलब्ध कोर्स इलेक्ट्रिशन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, फिटर, वायरमैन व वैल्डर में प्रवेश प्राप्त कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी ताकि हर कौशलयुक्त हुनरमंद बेरोजगार युवा को रोजगार दिलवाया जा सके।
Leave a Reply