कुलदीप बिश्नोई को सीएम नायब सैनी ने मनाया, लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरेंगे

कुलदीप बिश्नोई को सीएम नायब सैनी ने मनाया, लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरेंगे

चंडीगढ़, 25 अप्रैल : हरियाणा के भाजपा नेता और पूर्व सांसद एवम विधायक कुलदीप बिश्नोई फिर सुर्खियों में है। हाल में हिसार लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के कारण नाराजगी के चलते सुर्खियों में आए कुलदीप बिश्नोई गुरुवार सुबह तब फिर सुर्खियों में गए जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी विश्नोई के दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। समझा जा रहा है कि नायब सैनी नाराजगी दूर करने के लिए विश्नोई से मिलने पहुंचे। नायब सैनी नाराजगी दूर करने में कामयाब रहे। इस मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में वे भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा ने रणजीत चौटाला को टिकेट दिया है। रणजीत चौटाला के चुनाव प्रचार से कुलदीप बिश्नोई ने अब तक दूरी बना रखी थी। कुलदीप बिश्नोई खुद हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लडऩा चाह रहे थे। टिकट न मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने रणजीत चौटाला के प्रचार से भी दूरी बना ली। वह एक बार भी उनके कार्यालय नहीं गए। कुलदीप बिश्नोई के समर्थक भी उन पर लगातार कोई फैसला लेने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच कुलदीप विश्नोई ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर मेरे कांग्रेस में जाने की कुछ खबरें चल रही हैं, जो कि पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार है। मैंने संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी का साधारण कार्यकत्र्ता बनकर काम किया है और आगे भी संघ परिवार और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूँगा। भाजपा ने कुलदीप विश्नोई के सामाजिक प्रभाव को देखते हुए उन्हें चुनाव प्रचार के लिए मनाया। कुलदीप का विश्नोई समाज हरियाणा और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में खासी संख्या में है। इस कारण कुलदीप को सक्रिय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.