एफसीआई मैंबर ने एसपी हिसार को शिकायत देकर की जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पर कार्यवाही व सुरक्षा की मांग

भीम आर्मी आई डॉ. पुनीत इंदौरा के साथ, कहा यदि जल्द मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन

हिसार, 25 अप्रैल :  एफसीआई सदस्य भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी डॉ. पुनीत इंदौरा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आज उन्होंने एसपी हिसार के नाम एक शिकायत डीएसपी सतपाल यादव को दी। इस मौके पर भीम आर्मी हरियाणा के प्रदीप भानखड़ भी मौजूद थे। प्रदीप भानखड़ ने कहा कि भारत सरकार के एफसीआई मैंबर को जान से मारने की धमकी मिलने और शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है और शिकायत के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी डॉ. इंदौरा व उनके परिवार को कोई पुलिस सुरक्षा नहीं दी है। धमकी देने के आरोपी व्यक्ति खिलाफ भी पुलिस ने कुछ नहीं किया है। आरोपी ने डॉ. पुनीत इंदौरा को जातिसूचक गालियां दी हैं और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए पुलिस एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर तुरंत इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करे और डॉ. इंदौरा व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाए। यदि अगले 24 घंटे में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो जय भीम आर्मी व अन्य संगठन मिलकर इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। डॉ. पुनीत इंदौरा ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मिलने की धमकी मिलने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा उनको सुरक्षा नहीं दी गई है। जब केंद्र सरकार के सदस्य के साथ पुलिस का ऐसा रवैया तो साधारण शिकायत पर कार्यवाही की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रदेश व केंद्रीय स्तर तक शिकायत भेज कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.