उप स्वास्थ्य केंद्र खरबला में मनाया गया मलेरिया दिवस : गोयत

उप स्वास्थ्य केंद्र खरबला में मनाया गया मलेरिया दिवस : गोयत

हांसी, 25 अप्रैल : सामुदायिक सोरखी में आज एसएमओ डॉ. कामिद मोंगा के निर्देश पर विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें जि़ला प्रधान अनिल गोयत द्वारा मलेरिया के बारे में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरबला खेड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बताया गया कि मलेरिया किस तरह फैलता है और बचाव के उपाय क्या हैं। 

मलेरिया के लक्षण : सर्दी व कंपन के साथ बुख़ार, उल्टिया व सिर दर्द, गर्मी लगना और पसीने के साथ बुख़ार का उतरना,  बुख़ार हर रोज़, एक दिन छोड़कर या फिर चौथे दिन आना, कोई बुख़ार मलेरिया हो सकता है।

मलेरिया का उपचार : मलेरिया की रक्त पटिका बनाना और शीघ्र इसकी जाँच करवाना, मलेरिया घोषित होने पर मूल उपचार लेना, सुबह सायं शरीर को कपड़ों से पूरी तरह ढक कर रखना, सप्ताह में एक दिन कूलर टंकी आदि को धो कर सुखाना, सोते समय मछरदानी का प्रयोग करना, पानी के बर्तनों को ढककर रखना, तालाबों, कुओं व जलाशयों आदि में गुम्बूजिया  मछलिया डालना जैसी सभी जानकारी दी गई।

डॉ मोंगा द्वारा सभी को निर्देश जारी किए गये की सभी एमपीएचडबल्यू अपने- अपने एरिया में नुक्कड़ सभाएं करें और आमजन को मलेरिया से बचाव के बारे में बताएं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्रिंसिपल जोगिंदर मलिक़, सुषमा गोयत एम पी एच डब्लू फ़ीमेल, शीलावती एम पी एच डब्लू फ़ीमेल, अनिल बल्हारा, ऋतु, सुदेश, सत्यवान, पुनीता, आशा, ज्योति, आशा आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.