हिसार, 25 अप्रैल : हनुमान मंदिर, गली नम्बर-2 जवाहर नगर में चल रही डिस्पेंसरी में टेप थैरेपी सेवा का शुभारंभ किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी भागवत प्रशाद शास्त्री ने विधिवत रुप से इस सेवा को शुरु करवाया। वैद्य नत्थूराम निम्भल कायला, भिवानी वाले ने पहले दिन लगभग 50 रोगियों का बिना दवाई टेप थैरेपी द्वारा इलाज किया। उन्होंने बताया कि शरीर के सभी प्रकार के दर्द, सरवाईकल, साइटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, पेट दर्द, गठिया बॉय, डिस्क स्लिप, माईग्रेन, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, नजला, गैस, एसिडिटी का इलाज बिना दवाई के टेप थैरेपी द्वारा किया जाएगा। मंदिर समिति के प्रधान इंद्रचंद राठी ने बताया कि वैद्य नत्थूराम हर सोमवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक नि:शुल्क सेवाएं देंगे।
हनुमान मंदिर, जवाहर नगर की डिस्पेंसरी में टेप थैरेपी से होगा कई बिमारियों का नि:शुल्क इलाज

Leave a Reply