नामांकन के बाद थीम पार्क में आयोजित रैली में पहुंचे अभय चौटाला

कुरूक्षेत्र, 1 मई : लोकसभा चुनाव के चलते नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन इनेलो पार्टी के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा काफी समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला थीम पार्क में आयोजित रैली में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व करनाल के प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र का जोरदार स्वागत किया। कुरुक्षेत्र में भाजपा की ओर से नवीन जिंदल और इंडिया गठबंधन की ओर से आप नेता सुशील गुप्ता मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.