हिसार, 1 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र (04) के आम चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव व्यय पर्यवेक्षक वी पांडीराजा (आईआरएस) तथा रंजीत कुमार मधुकर (आईआरएस) ने चुनाव के लिए गठित विभिन्न टीमों के सदस्यों को हिदायत दी है कि वे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के खर्चे की रिपोर्ट नियमित रूप से दें। बुधवार को अधिकारियों की बैठक में उन्होंने इंटर स्टेट नाकों पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में वीडियो सर्विलांस, स्टेटटिक्स सर्विलांस तथा फ्लाईंग स्क्वायड टीमों की अहम भूमिका है, इसलिए इन टीमों में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यों में पूर्ण सतर्कता बरतें। गौरतलब है कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए दोनों व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वी पांडीराजा (आईआरएस) को विधानसभा क्षेत्र आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी तथा उचाना कलां के लिए चुनावी व्यय पर्यवेक्षक-1 नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रंजीत कुमार मधुकर (आईआरएस) को विधानसभा क्षेत्र हिसार, बरवाला, नलवा व बवानी खेड़ा के लिए चुनावी व्यय पर्यवेक्षक-2 नियुक्त किया गया है। पार्टियों या उम्मीदवारों द्वारा किए गए व्यय/खर्च के संबंध में किसी भी शिकायत के लिए कोई भी नागरिक दूरभाष नंबर 01662-234834 पर सूचना या शिकायत दर्ज करा सकते हैं या द्ग3श्चशड्ढह्य१द्धह्यह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व तथा द्ग3श्चशड्ढह्य२द्धह्यह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर मेल भेज सकते हैं।
Leave a Reply