हिसार, 5 मई : सर्वेश व सर्वोदय अस्पताल के संचालक अध्यक्ष डॉ. उमेश कालड़ा ने कहा कि कोवीशील्ड वैक्सीन के बारे में फैली निराधार खबरों से लोग भ्रमित या चिंतित न हों। एशिया में इसका प्रभाव मात्र 0.2 प्रति मिलियन डोज रिकार्ड किया गया और यह रिस्क भी वैक्सीन लगने के कुछ सप्ताह तक रहता है। इसलिए इस निराधार समाचार से विचलित न हों।

Leave a Reply