कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश कल करेंगे नामांकन दाखिल, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा रहेंगे मौजूद

ब्लू बर्ड सिरसा बाईपास से शुरू होगा रोड शो : बजरंग गर्ग

हिसार, 5 मई : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कल सोमवार को हिसार लोकसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करवाने के लिए हिसार में 12:00 बजे ब्लू बर्ड सिरसा बाईपास से हजारों गाडिय़ों का काफिला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन हिसार पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में हिसार लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.