पाठकपक्ष न्यूज
रोहतक, 8 मई : रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर तंज कसा। 3 निर्दलीय विधायकों का कांग्रेस को समर्थन मिलने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि अगर कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा को गिराना चाहे तो जेजेपी उनका बाहर से सरकार गिराने में साथ देगी। इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जेजेपी लिखित में समर्थन दे। साथ ही तंज कसते हुए जेजेपी को भाजपा की बी टीम बताया। जेजेपी लिखित में समर्थन दे तभी जाकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करेगा। भाजपा समर्थित तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करने के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने भी भाजपा को छोड़ कांग्रेस का साथ देने की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि यदि दुष्यंत चौटाला उनके साथ देना ही चाहते हैं तो लिखित में दें। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी बीजेपी की बी टीम है जब उन्होंने समझौता तोड़ा तभी यह साबित हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए और हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। जन भावनाएं हैं अब तक कांग्रेस में 40 से ज्यादा पूर्व विधायक व सांसद शामिल हो चुके हैं। आधे से ज्यादा विधायक भाजपा सरकार के खिलाफ है, इसलिए नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।

Leave a Reply