विधायकों की स्थिति में अभी कोई परिवर्तन नहीं : स्पीकर
पाठकपक्ष न्यूज
चंडीगढ़, 8 मई : हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने तीन निर्दलीय विधायको के समर्थन वापिस लेने पर बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में जो पहले स्थिति विधायकों की तब थी वहीं अभी भी है। स्पीकर ने कहा मुझे मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। अभी तक लिखित में कोई जानकारी नहीं आई है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बीजेपी के विधायकों की संख्या 40 है, 10 जेजेपी के 6 निर्दलीय विधायक, 30 कांग्रेस, एक हलोपा और एक इनेलो विधायक हैं।
Leave a Reply