पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 मई : मेरे उपमुख्यमंत्री के साढ़े चार साल के कार्यकाल में सैनिकों से सम्बंधित दो समस्याएं मेरे सामने आई थी, जिसमें पहली शहीद परिवार को मिलने वाली राशि की थी जिसको जेजेपी ने लड़ाई लड़ के हरियाणा में एक करोड़ करवाने का काम किया। इतना ही नहीं इसमें मिलिट्री के साथ हमने पैरामिलिट्री के जवानों को भी इसी श्रेणी में शामिल करवाया। दूसरी समस्या यह थी की एक्सग्रेसिया में बहन या बेटी को शामिल नहीं किया जाता था इसकी भी हमने जबरदस्त पैरवी करके पूरे परिवार को ये हक दिलवाया। यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नलवा हलका के आज़ाद नगर में आयोजित पूर्व सैनिकों की सभा को सम्बोधित करते हुए कही। सभा की अध्यक्षता जेजेपी एक्स-सर्विसमैन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल एसएस राठी ने की। कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी भोजराज ने सह संयोजक की भूमिका निभाई। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सभी सैनिक व पूर्व सैनिक परिवारों से हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में वोट की अपील की। इस अवसर पर जेजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रधान सुरेन्द्र फौजी, इंद्र फौजी, सूबेदार मेजर रामेहर सिंह व बख्तावर सिंह, कैप्टन बलजीत सिंह, सूबेदार सुरेश सिंघल, सूबेदार राजेन्द्र फ़ौगाट, सेना मैडल शक्ति सिंह सहित पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व पूर्व सैनिक अपने परिवारों सहित मौजूद थे

Leave a Reply