देश के विकास के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाएगी जनता : भव्य बिश्नोई

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 13 मई : देश के विकास के लिए जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का काम करेगी। यह बात आज विधायक भव्य बिश्नोई ने आदमपुर हलका के गांवों में चुनाव प्रचार अभियान के चौथे दिन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आज ढाणी मोहब्बतपुर, मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, तेलनवाली, कुतियावाली, बांडाहेड़ी, बुड़ाक, चंदन नगर, सुंडावास, खारिया, डोभी व बालसमंद में चुनाव प्रचार अभियान चलाते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के लिए वोट की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। भाजपा सरकार ने आदमपुर के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी है। वहीं इससे पूर्व कांग्रेस सरकार में 10 साल के दौरान आदमपुर हलका की पूर्ण रूप से उपेक्षा की गई, जिसके कारण हलका विकास के मामले में पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता कभी भी ऐसे लोगों का साथ नहीं देगी, जिन्होंने आदमपुर के आत्मसम्मान को ललकारने का काम किया है। ऐसे लोगों को पहले भी आदमपुर की जनता ने सबक सिखाने का काम किया और इस बार भी उनको करारा जवाब देने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.