400 पार के नारे को साकार करते हुए सरकार बनाएगी भाजपा : नरेंद्र भयाना 

हरियाणा सरकार में हैफेड के प्रशासक नरेंद्र भयाना ने बाजारों में मांगे वोट

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 14 मई : हरियाणा सरकार में हैफेड के प्रशासक नरेंद्र भयाना ने आज बाजारों में वोट मांगे। उन्होंने बाजारों में वोट मांगते हुए भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। भाजपा नेता नरेंद्र भयाना ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को सार्थक करते हुए केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में देश का बच्चा-बच्चा लगा हुआ है और देशवासियों में अनोखा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 10 की 10 सीटे जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। भाजपा नेता नरेंद्र भयाना ने कहा हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला के समर्थन में आज हांसी शहर के बाजारों में वोटों की अपील कर रहे है। उन्होंने उमरा गेट पर उमरा गेट व्यापार मंडल के सेक्रेटरी की दुकान पर पहुंच कर लोगों से वोटों की अपील की वहां पर उमरा गेट व्यापार मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। उनके साथ भाजपा नेता अशोक कनोजिया ने भी उनके साथ बाजारों में वोट मांगे। इस मौके पर उमरा गेट व्यापार मंडल के सरपरस्त सुभाष भुजेजा, प्रधान कृष्ण एलावादी, सेक्रेटी सुमित कथूरिया, बिट्टू रावल, बड़सी गेट के प्रधान बिट्टू सरदार, राजू चूघ, शेखर, ओम प्रकाश भूटानी, महेश सचदेवा, सन्नी टुटेजा, सुरेंद्र सैनी, जय चंद एलावादी, यशपाल अरोड़ा, साहिल पाहवा, राजू खुराना आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.