कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में के. एल. आर्य डीएवी के छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 मई : सीबीएसई द्वारा जारी किए गए दसवीं कक्षा के नतीजों में एक बार फिर से के एल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के कक्षा दसवीं के 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए कक्षा दसवीं की छात्रा लक्षिका ने 97.6 प्रतिशत, वृतिका ने 95.2 एवं ख्वाहिश ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित विषय में हर्ष माहेश्वरी, प्रिंस गोयल, दक्षेस गुप्ता, लक्षिका एवं ख्वाहिश डालमिया ने 100/100 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। साइंस विषय में लक्षिका ने 99, सामाजिक विज्ञान में प्रिंस गोयल, वृतिका एवं लक्षिका ने 98, अंग्रेजी में लक्षिका ने 97 और हिंदी में ख्वाहिश ने 96 अंक लेकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी यादव ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया। बोर्ड की दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन होने से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.