पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 14 मई : होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं की परीक्षा में हार्दिक और निशांत ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में टांप किया है। अभिषेक और मुस्कान ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया और निशांत शर्मा 93 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। तो वहीं 12वीं आर्टस की परीक्षा में अन्नु 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की टांपर बनीं। 12वीं कॉमर्स में मुस्कान ने 90.2 प्रतिशत अंक और 12वीं साइंस में हिमांशु ग्रेवाल ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टांप किया। उल्लेखनीय है कि हिमांशु ग्रेवाल वही विद्यार्थी है जिन्होने जेई मेन्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावको का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजपाल सिंधु, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पन्नू दलाल ने कहा कि विद्यार्थियों का ये परीक्षा परिणाम उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन और उनकी स्वयं की मेहनत का प्रतिफल है।

Leave a Reply