सेंट कबीर विद्यालय की निदेशिका नेहा सिंह को मिला सम्मान

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 मई : सेंट कबीर विद्यालय की निदेशिका नेहा सिंह ने ‘ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल कॉन्क्लेवÓ में वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में नेहा सिंह ने मिश्रित शिक्षा मॉडल में मूल्यांकन के बदलते स्वरूप विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में गहरी सोच और प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए सम्मानित भी किया गया। विद्यालय  प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू महतानी ने बताया कि मिश्रित शिक्षण प्रणाली में पारंपरिक शिक्षण को ई-लर्निंग से जोड़ा जा रहा है, जिसकी अपनी चुनौतियां हैं। मुझे हर्ष है कि विद्यालय को इस मंच पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.