हिसार को गुरुग्राम की तर्ज पर चमकाएंगे : जयप्रकाश

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 मई : राजगुरु मार्केट स्थित पंजाबी धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में पंजाबी समाज की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के पंजाबी समाज के गणमान्य लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पंजाबी समाज की ओर से वेद आरोड़ा, यज्ञदत्त सेतिया, प्रदुमन महाजन, शम्मी नागपाल, युवा कांग्रेस नेता लोकेश महाजन, रवि भुटानी, अक्षय मलिक आदि गणमान्य लोगों ने जयप्रकाश को बुक्के देकर सम्मानित किया। जयप्रकाश ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम पंजाबी धर्मशाला में लगी पूर्व मंत्री स्व. ओमप्रकाश महाजन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पंजाबी समाज के लिए अनेक विकास कार्य करवाए गए। प्रदेशभर में भी पंजाबी समाज को पूरा मान-सम्मान देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि हिसार शहर के सेक्टर 14 में पंजाबी समाज को पंजाबी भवन बनाने के लिए भूमि भी कांग्रेस सरकार की ही देन है। भविष्य में भी हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार को गुरुग्राम की तर्ज पर चमकाया जाएगा। मंच संचालन आप पार्टी के नेता बीएल शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग,  नगर परिषद के पूर्व प्रधान कृष्ण सिंगला टीटू, राहुल मक्कड़ हांसी, कांग्रेसी नेता छत्रपाल सोनी, जगदीश प्रधान, जयप्रकाश के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंगला, अश्विनी धवन सीए, सुनील शर्मा, डॉक्टर अशोक आहुजा, डॉक्टर राजकुमार आहुजा, बिट्टू भाई सूरत, राकेश चोपड़ा, पूर्व पार्षद प्रवीन चौधरी, आप पार्टी के नेता रविंद्र श्योरण, सज्जन अटवाल, तिलक गोस्वामी, प्रीतम चौधरी, बोबी मल्होत्रा, सुनील सपड़ा, ओमप्रकाश बजाज, विक्रांत भटिजा, गुलशन कथुरिया, वरूण शर्मा, मोहित सियाल, कपिल गेरा, लक्की सहगल, सतीश भाटिया, अनिल खत्री, डॉक्टर मनन आहुजा,गीता आहुजा, बंसी बागड़, सत्तू जांगड़ा, रिंपी आहुजा हैप्पी मेहता सहित पंजाबी समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.