पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 मई : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्व्ती ने जनता से अपील की है कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत और समृद्ध भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही है, जिसने हमारी प्राचीन संस्कृतियों का जीर्णोद्धार करके उनका अस्तित्व बचाया। स्वामी सुमेधानंद सरस्वती हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन में विभिन्न गांवों व मठों में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोटों की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत शुरू से ही ऋषि-मुनियों का देश रहा है। हमारी प्राचीन संस्कृति का डंका पहले भी बजता था लेकिन बाद में बनी कांग्रेस की सरकारों ने हमारी संस्कृति को भूला दिया और उनका वर्चस्व समाप्ति के कगार पर आ गया।

Leave a Reply