प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, 50 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, 50 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

कोई सोशल मीडिया पर वीडियो डाल गलत प्रचार करे तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-112 और नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर- 0172-2570070 पर सूचना दे

ंपाठकपक्ष न्यूज

चंडीगढ़, 24 मई : हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इन सीटों पर 25 मई की सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में सभी दस सीटों पर कुल 223 व उप-चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और करवाने के लिए 50 हजार सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां आज चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर रवाना हो जाएंगी। चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी को रात में घर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

सोशल मीडिया पर पुलिस रखेगी कड़ी नजर

प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व हरियाणा पुलिस के रडार पर रहेंगे। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बात हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (ष्ठत्रक्क) शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के सीनियर पुलिस ऑफिसर के साथ आयोजित मीटिंग के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है, ऐसे में कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ शरारती तत्व मतदान केंद्र की फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। जिससे कानून व्यवस्था बाधित होती है।

पुलिस की टीमें अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग करेंगी

सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें अलग-2 स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सक्रियता से कार्य करेगी और फर्जी वीडियो डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ष्ठत्रक्क कपूर ने लोगों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले ऐसे वीडियोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर ना करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की वीडियो को सोशल मीडिया पर चलते हुए देखता है तो इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-112 अथवा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर- 0172-2570070 पर दें।

गर्मी में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना रहेगा चुनौति

हरियाणा में गर्मी का भीषण दौर चल रहा है। सूबे के 10 से Óयादा जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से Óयादा चल रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा वोट प्रतिशत बढ़ानाा चुनौति का विषय रहेगा। इससे पार पाने के प्रयास भी रहेंगे।

पहली बार सीसीटीवी से बूथों की होगी निगरानी

हरियाणा की सिरसा जिले में 978 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए सिरसा लोकसभा सीट के लिए अधिकांश पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। ये पार्टियां चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग के बाद रवाना की गईं। 

   शाम 4 बजे तक सभी बूथों पर ईवीएम मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन बूथों पर सिक्योरिटी, मूलभूत सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। सीसीटवी भी इस बार बूथों में होने वाली वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। मॉनिटरिंग के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मोबाइल मेडिकल टीमें भी तैयार की गई हैं। बूथों के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। यह जानकारी एसीडी विवेक भारती ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.