पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 मई : विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ नेता व प्रमुख समाजसेवी रामनिवास राड़ा द्वारा नरवाना हलके के गांव रसीदां, नाराइणगढ़ सहित अनेकों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया व कांग्रेस की सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में वोटों की अपील की गई। राड़ा ने बताया कि आगामी वीरवार 23 मई को सिरसा शहर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पधार रही है, शहर में कुमारी सैलजा के पक्ष में उनका विशाल रोड़ शो होगा। राड़ा ने गांव गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी को 23 मई को सिरसा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया।

Leave a Reply